{"_id":"6946d9b57aede212650c2662","slug":"respecting-talent-will-increase-competition-and-welfare-of-the-new-generation-shyam-jaju-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142137-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं को सम्मान देने से नई पीढ़ी में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, होगा कल्याण : श्याम जाजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं को सम्मान देने से नई पीढ़ी में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, होगा कल्याण : श्याम जाजू
विज्ञापन
फोटो-25-वायुसेना में चयनित दीपांजलि को सम्मानित करते भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम ज
हरपालपुर। श्री तात्विक आयुर्वेद संस्कृति सेवा संस्थान के बैनर तले शनिवार को अटल स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। एक मैरिज लाॅन में हुए समारोह में कटियारी क्षेत्र की 11 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विपरीत परिस्थितियों में छिपी प्रतिभाओं को मंच पर सम्मान देने से नई पीढ़ी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इससे समाज और राष्ट्र का कल्याण होगा।
पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत गांवों में बसता है। प्रतिस्पर्धा से प्रतिभा निखरती है। यही प्रतिभाएं आगे चलकर समाज और राष्ट्र के लिए काम करती हैं। विशिष्ट अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। कटरी जैसे इलाके में भी बड़ी प्रतिभाएं छिपी हैं। समारोह के दौरान संस्थान की पत्रिका तात्विक संस्कार का विमोचन भी किया गया। क्रिकेट के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दक्ष पांडेय और विशाल सिंह गौर, हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक पाने वाले प्रिंस चौहान, प्रख्यात धनुर्धर अनिल कुमार शुक्ला, कृषि क्षेत्र में नए प्रयोग के लिए अजीत प्रताप सिंह, मेडिकल कॉलेज की छात्रा कुंवारी शिल्पाश्री, अश्वनी कुमार और अलका दीक्षित को सम्मानित किया गया।
वायुसेना में चयनित दीपांजलि, जेआरएफ पास करने वाले मनमोहन मिश्रा और प्रधान अंजना त्रिपाठी को प्रतीक चिंह, शॉल, लैपटॉप बैग और रुद्राक्ष का पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी, संस्थान के अध्यक्ष विपिन शुक्ला, उपाध्यक्ष रिमझिम सायकिया, विनीत द्विवेदी, डॉ. राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।