फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Reservation of key post changed in nine blocks

नौ ब्लाकों में प्रमुख पद का आरक्षण बदला

Sat, 20 Mar 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Reservation of key post changed in nine blocks
संशोधित शासनादेश के आधार पर जनपद के 19 ब्लॉक प्रमुखों के पद का अनंतिम आरक्षण घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीती दो मार्च को जारी हुई अनंतिम सूची के सापेक्ष शनिवार को घोषित सूची में नौ ब्लॉक प्रमुख पदों पर आरक्षण बदला है। बावन और टोडरपुर महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है।
जनपद में 19 विकास खंड हैं। आरक्षण सूची के मुताबिक महिलाओं के लिए कुल सात पद आरक्षित हैं। इनमें महिलाओं के लिए तीन पद, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए दो-दो पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए तीन-तीन पद आरक्षित किए गए हैं। छह पद अनारक्षित हैं। बावन, भरखनी और टोडरपुर में ब्लॉक प्रमुख का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें बावन और टोडरपुर दो मार्च को जारी की गई सूची में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थे। पिहानी, शाहाबाद, कोथावां, अहिरोरी, बिलग्राम और भरावन में ब्लॉक प्रमुख के पद अनारक्षित हैं। इनमें से अहिरोरी ब्लॉक प्रमुख का पद पूर्व में जारी सूची में पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था।
कछौना और बेहंदर ब्लॉक प्रमुख के पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। टड़ियावां, सुरसा और हरियावां ब्लॉक प्रमुख का पद पूर्व की तरह ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

सांडी, माधौगंज और हरपालपुर ब्लॉक प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें सांडी और हरपालपुर पूर्व में अनारक्षित थे।
पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए मल्लावां और संडीला के ब्लाक प्रमुख का पद आरक्षित किया गया है। इनमें संडीला पूर्व में घोषित आरक्षण में सामान्य थी, जबकि मल्लावां पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed