फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on two including Bhim Army district president

Hardoi News: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समेत दो पर रिपोर्ट

Sun, 11 May 2025 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Report on two including Bhim Army district president
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव में कुछ दिन पहले बिना अनुमति बाइक रैली निकालने और जनसभा करने के मामले में कार्रवाई हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दो मई को चौंसार गांव में दो वर्गाें के बीच मारपीट हुई थी। घटना में सात लोग घायल हुए थे। एक पक्ष की ओर से 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एक पक्ष के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ चौसार गांव में बाइक रैली निकालकर जनसभा की थी।
विज्ञापन

अभिषेक हीरो नाम के युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस कार्यक्रम काे पोस्ट किया था। इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए अरवल थाने के उपनिरीक्षक अनुराग सिंह की तहरीर पर भीम आर्मी एकता मिशन के जिलाध्यक्ष करन वर्मा और अभिषेक हीरो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed