फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on in-laws including husband in the murder of a young man

Hardoi News: युवक की हत्या में पति समेत ससुराल वालों पर रिपोर्ट

Thu, 01 Jun 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 01 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Report on in-laws including husband in the murder of a young man
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। युवक की हत्या में उसकी पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट यह आदेश युवक की मां की ओर से दायर वाद की सुनवाई में दिए हैं।
मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा परसपुर निवासी बुधना पत्नी बुधई ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया था कि गांव में उसके बेटे रिंकू की शादी पिंकी के साथ घटना के छह वर्ष पूर्व हुई थी। बुधना ने बताया कि उसके बेटे रिंकू का फोन आया था कि उसकी पत्नी पिंकी के इरादे ठीक नहीं हैं। वह उसे किसी भी समय जान से मरवा सकती है।
विज्ञापन

आठ मार्च 2023 को पिंकी, रंजीत, नीरज, बबलू, गुड्डू, बिटान पत्नी रामप्रताप, सास समजिरिया ने एक राय होकर उसके बेटे रिंकू को मारकर रस्सी से लटका दिया। गांव वालों से जानकारी होने पर वह पति के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ करके उसके बेटे का शव देखने तक नहीं दिया। हत्या का आरोप लगाते हुए उसने थाने में तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद उसने कोर्ट में वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई थी। सुनवाई करते हुए सीजेएम लाल बहादुर ने एफआईआर के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed