{"_id":"653aa6aa6cdad7744d0d480c","slug":"report-of-culpable-homicide-against-unlicensed-firecracker-maker-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5670-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिना लाइसेंस पटाखा बनाने वाले पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिना लाइसेंस पटाखा बनाने वाले पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
गोपामऊ। टड़ियावां थानाक्षेत्र के गोपामऊ कस्बे में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा गोपामऊ चौकी प्रभारी ने बिना लाइसेंस के पटाखा बनाने के आरोप में भी एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना में मृत किशोर का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया।
गोपामऊ कस्बे के बड़ी बाजार निवासी तौहीद के मकान में दिवाली के मद्देनजर आतिशबाजी बनाई जा रही थी। बुधवार शाम लगभग सवा चार बजे आतिशबाजी बनाए जाने के दौरान ही विस्फोट हो गया था। घटना में तौहीद के साथ आतिशबाजी बना रहे राहुल व छोटे उर्फ हरपाल भी गंभीर रूप से झुलस गए थे। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां छोटे को मृत घोषित कर दिया गया था। छोटे के पिता सुरेंद्र ने घटना को लेकर तौहीद के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इसके अलावा गोपामऊ चौकी प्रभारी मुकुल दुबे ने तौहीद के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा- 4 व 5 के तहत मामला टड़ियावां थाने में दर्ज कराया है।
इनसेट-- -
मौके पर भारी मात्रा में मिला बारूद
गोपामऊ चौकी प्रभारी मुकुल दुबे के मुताबिक मौके से भारी मात्रा में बारूद बरामद हुआ है। मकान की तलाशी में एक प्लास्टिक की बोरी में पटाखे, एक प्लास्टिक की पन्नी में पीले रंग के बारूद का पाउडर, चार गत्तों में रोशनी के आइटम भी बरामद हुए। इसके अलावा पटाखा बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली बारूद की बत्तियां भी बरामद हुई हैं।

इनसेट