{"_id":"5e3c37508ebc3ee5db0e2a81","slug":"report-of-a-murder-on-a-young-man-with-family-hardoi-news-knp5429035140","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर परिवार समेत हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर परिवार समेत हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शादी टूटने से आहत होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाली युवती की मौत के बाद पूरा मामला पलट गया है।
मृतका की मां ने भवानीपुर निवासी युवक और उसके परिजनों पर फोन कर युवती को गांव बुलाने और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को लखनऊ में कराया गया। घटना की एफआईआर दर्ज होने के बाद कछौना पुलिस भवानीपुर पहुंची और पूरे मामले की जांच की।
कछौना कोतवाली में दी गई तहरीर में रामादेवी पत्नी छोटेलाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रीता (24) की शादी लगभग एक वर्ष पहले कछौना कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर निवासी प्रशांत कुमार वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा से तय की थी,
लेकिन मार्च में प्रशांत के घर वालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद भी प्रशांत और रीता के बीच फोन पर बातचीत होती रही। तहरीर के मुताबिक प्रशांत की दो बहनें और उसकी मां भी लगातार रीता से फोन पर बात कर रहीं थीं।
विज्ञापन
बुधवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे मृतका की बड़ी बहन कुकुही निवासी अनीता को भवानीपुर निवासी एक परिचित ने फोन कर बताया कि रीता को प्रशांत और उसके परिजनों ने जिंदा जला दिया है।
इस पर उसने प्रशांत से जानकारी की तो पता चला कि रीता जल गई है। उसे उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे हैं। लखनऊ में सिविल अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि रीता की मौत हो गई है और उसके लेकर आए लोग शव छोड़कर चले गए हैं।
कोतवाल राय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रशांत कुमार वर्मा और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने गांव में जाकर घटना की जांच की है। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया है। वहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रीता के भाई संजीव ने बताया कि रीता ने कढ़ाई सीखने के लिए एक संस्थान में प्रवेश लिया था। रोज की तरह बुधवार को भी वह दिन में साढ़े ग्यारह बजे कढ़ाई सीखने के लिए निकली थी, लेकिन वह कछौना कैसे पहुंची के सवाल पर संजीव चुप्पी साध लेते हैं।
संजीव के मुताबिक छह भाई-बहनों में रीता पांचवें नंबर की थी। संजीव खेती करते हैं, जबकि उनका भाई अनुज रायबरेली कारागार में सिपाही के पद पर तैनात है। रीता की दो बड़ी बहनों अनीता और संगीता की शादी हो चुकी है और एक छोटी बहन मालती अभी अविवाहित है।