{"_id":"618d6211711cca0e6d0003e9","slug":"report-hardoi-news-knp663399625","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोरेज के संचालक व मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोरेज के संचालक व मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में स्थित जेपी एंड सुरेश लोधी कोल्डस्टोरेज में रखा किसान का आलू सड़ गया। किसान ने कोल्डस्टोरेज संचालक और मैनेजर पर लापरवाही का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीतापुर के थाना अटरिया के ग्राम अलबदा निवासी किसान महेश प्रसाद ने तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व उसने पौत्र संस्कार तिवारी के नाम पर बीज के लिए अतरौली स्थित कोल्डस्टोरेज में 57 बोरी आलू संरक्षित कराया था। बताया कि संचालक महेश लोधी व मैनेजर नीरज मौर्या की लापरवाही के चलते आलू सड़ गया। वह आलू निकासी करने गया तब उसे इसका पता चला।
जानकारी करने पर पता चला कि प्लांट में एसी न चलाए जाने से आलू खराब हो गया है। संचालक व मैनेजर से विरोध जताने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। हालांकि संचालक ने अभद्रता की बात से इंकार किया है। बताया कि आलू में अंकुर निकल आए हैं। एसओ ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।