फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Repatriation on Roshanpur booth today

रोशनपुर बूथ पर पुनर्मतदान आज

Wed, 08 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 08 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Repatriation on Roshanpur booth today
विकास भवन सभागार में पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पूर्व ईवीएम सहित अन्य सामग्री चेक करते हुए। - फोटो : amarujala

हरदोई/सवायजपुर। सवायजपुर विधानसभा के रोशनपुर के बूथ संख्या 294 पर 1346 मतदाताओं को बुधवार को दोबारा मतदान करने का मौका मिलेगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। उड़न दस्ता टीमों सहित स्टेटिक टीमों को तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन


19 फरवरी को हुए मतदान के दौरान इस बूथ पर पीठासीन के दोपहर में ही ईवीएम बंद कर दिए जाने के आरोप में निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान की अनुमति दी थी। रोशनपुर बूथ पर कुल 1346 मतदाता हैं। जिनमें 647 महिला व 699 पुरुष मतदाता हैं। भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, बसपा के डॉ. अनुपम दुबे व सपा के पद्मराग यादव पम्मू ने रोशनपुर के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोई कसर नहीं छोड़ी।  
विज्ञापन


एडीएम विपिन मिश्रा ने बताया कि पुनर्मतदान सुरक्षा के बीच कराया जाएगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट से लेकर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को पूरे समय निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। मतदाता बिना भय के मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर बाद  पुनर्मतदान कराने अरुण पांडेय पीठासीन अधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टी प्राथमिक विद्यालय पहुंच गई। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले विकास भवन सभागार में मॉक पोल हुआ। वहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. भूपेंद्र कुमार ने कई बार रोशनपुर का दौरा किया। उड़नदस्ता प्रभारी रत्नेश श्रीवास्तव ने वृंदावन तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की। तहसील के कंट्रोल रूम में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार राजेश चौरसिया ने बताया कि इस बार मतदान की पूरी वीडियोग्राफी  कराई जाएगी।


सवायजपुर  विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र व मतदेय स्थल संख्या 294 प्राथमिक पाठशाला रोशनपुर के लिए वीपी सिंह पशु चिकित्साधिकारी मोबाइल नंबर 9412856312 स्टेटिक सेक्टर मजिस्ट्रेट, जयप्रकाश सिंह अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय जल प्रबंधन योजना मो. नंबर 9415577020 स्टेटिक जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। किसी भी समस्या पर कोई भी इनको फोन कर शिकायत कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed