फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Remember the sacrifices of the martyrs '

‘शहीदों के बलिदान को याद रखें’

Wed, 28 Jan 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 28 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
" Remember the sacrifices of the martyrs '

सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन

विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान को याद रखना चाहिए और सदैव राष्ट्र के विकास और मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। यहीं अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि लोगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रही है। जनता के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

वह गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड, महिला पुलिस, पीएसी, कंट्रोल रूम, अग्निशमन दल की टीम परेड में शामिल हुई।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर धमाल मचाया। डीआईजी/एसएसपी गोविंद अग्रवाल ने राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने में शहर कोतवाल नागेश मिश्र समेत कई पुलिस कर्मियों व बच्चों को पुरस्कृत किया। इधर, कलक्ट्रेट में डीएम रमेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया।

उन्होंने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए जिले में प्रस्तावित प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। इधर, एडीएम विजय गुप्ता ने गांधी भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीदोें को याद किया। चेयरमैन मीना अग्रवाल ने पालिका में ध्वजारोहण किया।

उधर, रेडक्रास सोसाइटी द्वारा रक्तदान व मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, सभापति रेडक्रास सोसाइटी डा. रमेश अग्रवाल, आलोक श्रीवास्तव, किशन गुप्ता, अविनाश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, आलोकिता श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। प्रधान डाकघर में अधीक्षक योर्गेंद्र मौर्य ने अशोक के पौधे लगाए।

उधर, सेमरिया स्थित शहीद स्मारक पर एसडीएम अविनाश कुमार ने ध्वजारोहण किया। हरपालपुर स्थित ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख अंजलि पाठक ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कमलेश पाठक, बीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, थाने मेें कोतवाल परशुराम, सीएचसी में अधीक्षक डा. स्वामी दयाल यादव, कटियारी डिग्री कालेज में प्रबंधक अनुराग यादव ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed