फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Registration will be on public service centers for smart phones

स्मार्ट फोन के लिए जनसेवा केन्द्रों पर होगा रजिस्ट्रेशन

Fri, 04 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 04 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Registration will be on public service centers for smart phones
बैठक में बोलते डीएम विवेक वार्ष्णेय व एडीएम केबी अग्रवाल व अन्य अधिकारी । - फोटो : अमर उजाला

हरदोई ।  रसखान प्रेक्षाग्रह में हुई शासन की समाजवादी स्मार्ट फोन योजना की बैठक में डीएम विवेक वार्ष्णेय ने कहा कि जन सेवा केन्द्र संचालक सभी पात्र लोगों का रजिस्ट्रेशन करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। ऑनलाइन रजिस्ट्र्रेशन कैसे करना है इसके लिए डीएम ने जन सेवा केन्द्र संचालकों को तकनीकी प्रशिक्षण भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए किसी प्रकार का शुल्क न लिया जाए। यदि शुल्क लिए जाने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


 डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर गरीब, किसान, नौजवान के पास अपना स्मार्ट फोन हो। जिससे कि  गांव शहर का हर व्यक्ति फोन के माध्यम से गांव से लेकर देश दुनिया से जुड़ सके। उन्होंने बताया कि स्मार्ट फोन के माध्यम से सरकार व जनता के मध्य सीधा संपर्क हो सकेगा ।  जनकल्याण की योजनाओं की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त की जा सकती है । इसके अतिरिक्त किसानों को मंडी का भाव तथा युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार की भी जानकारी मिल सकेगी । स्मार्ट फोन में सरकार की योजनाओं का भी एप होगा ।
विज्ञापन


जिससे सभी आवश्यक योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल सकेगी । बैठक में एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर देवेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनसेवा केन्द्रों के संचालक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी स्मार्ट फोन पाने के लिए उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होना आवश्यक है । फोन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले की आयु 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो, पारिवारिक वार्षिक आय छह लाख से कम हो और शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या समकक्ष होना आवश्यक है।  आवेदक के अभिभावक श्रेणी-1 अथवा श्रेणी-2 अधिकारी न हो । रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर ऑनलाइन जाकर स्वयं किया जा सकता है या फिर जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से किया जा सकता है ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed