फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Registration of farmers started, wheat procurement centers of agencies were stamped

मूल्य समर्थन योजना: गेहूं बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू, एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर लगी मुहर

Sun, 05 Mar 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 05 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Registration of farmers started, wheat procurement centers of agencies were stamped
किसानों का पंजीकरण शुरू, एजेंसियों के गेहूं क्रय केंद्रों पर लगी मुहर
विज्ञापन

- 2125 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी खरीद
- 59 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा गेहूं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। एक अप्रैल से शुरू मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं की बिक्री के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रशासन ने एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर मुहर लगा दी है। 59 क्रय केंद्रों पर सरकारी खरीद की जाएगी।
रबी फसलों में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए डीएम एमपी सिंह ने प्रथम चरण में 59 क्रय केंद्रों के संचालन को अनुमोदन दिया है। गेहूं बिक्री के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण ई-उपार्जन पोर्टल पर शुरू कराया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने बताया कि खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को क्रय केंद्रों की सूची प्राप्त करा दी गई है। बताया कि सरकारी गेहूं खरीद के लिए प्रति क्विंटल 2125 रुपये तय है। एजेंसियों के अधिकारियों से कहा गया है कि सभी व्यवस्थाएं पहले से ही जुटा लें।
विज्ञापन


इस पोर्टल पर किसानों का हो रहा पंजीकरण
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि गेहूं की बिक्री के लिए किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर शुरू हो गया है। खाद्य विभाग ने पोर्टल को ओपन कर दिया है। किसान अपने खेती और अन्य अभिलेखों के साथ पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एजेंसियों के संचालित होंगे क्रय केंद्र
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक सुरसा में विपणन शाखा के हरदोई मंडी समिति में छह क्रय केंद्र, शाहाबाद मंडी में तीन, पिहानी मंडी में तीन, हरपालपुर के मिरगावां में एक, सांडी मंडी में एक, बिलग्राम में एक, माधौगंज मंडी में तीन, संडीला मंडी में दो क्रय केंद्र संचालित होंगे। पीसीएफ के साधन सहकारी समिति भदैचा, अस्योली एट फर्दापुर, फतियापुर, हरदोई मंडी प्रथम व द्वितीय, बावन में ऐजा फार्म, सकरा, टड़ियावां में वाजिद गोवर्धनपुर, कोटरा, अहिरोरी में शुक्लापुर मंडी हब, बेहटा मुतर्जाबक्श, कोट गड़ेउरा, हरियावां में थमरवा एट रहीमपुर, बिलग्राम में भिठाई, रूदामऊ एट पिलखना, बाबटमऊ एट राघवपुर, पुरवायां, दारूकुइंया, संडीला में गौसगंज, बालामऊ बाण एट महरी, बड़ागांव, कासिमपुर, भारतीय खाद्य निगम के हरदोई, पिहानी और संडीला, पीसीयू के डीसीडीएफ हरदोई मंडी प्रथम व द्वितीय, रेभामुरादपुर, शाहाबाद मंडी, पिहानी, मुड़रामऊ, सांडी मंडी, मुंशीगंज एट सांडी मंडी, परसोला, माधौगंज मंडी, साधन सहकारी समिति मोहम्मदपुर, लूमामऊ, जामू, सरेहरी में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र संचालित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed