फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Recovery from the department to clean up will not distributary canal

रजबहा न साफ कराने पर होगी नहर विभाग से रिकवरी

Thu, 26 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 26 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Recovery from the department to clean up will not distributary canal
बैठक में मौजूद भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला
हरदोई। जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में उठाए गए मुद्दों का अनुपालन करने के बजाय अधिकारी आंकड़ेबाजी में लगे रहे। विकास भवन सभागार में गुरुवार को सांसद ने विगत बैठक के अनुपालन पर चरचा की। बरवन रजबहा समेत किरतियापुर पुलिया के गिरने और जिला योजना में प्रस्ताव न लिए जाने के मामलों पर अधिकारियों ने उन्हें बरगलाने का प्रयास किया लेकिन सांसद आंकड़ों से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने जांच सहित कार्रवाई के निर्देश आला अफसरों को दिए।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए सांसद अंशुल वर्मा ने 21 मार्च 2016 की बैठक में उठाए गए मुद्दों के अनुपालन की रिपोर्ट ली। बरवन रजबहे में 30 वर्षों से पानी आए बिना तीन वर्षों से सिल्ट सफाई पर लाखों रुपये व्यय कर दिए जाने के मामले में अधिकारियों से संतुष्ट जवाब नहीं मिला। सांसद ने डीएम को सिंचाई मंत्री को पत्र भेजकर पैसों के दुरुपयोग की जांच करवाकर रिकवरी कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


हरपालपुर में मलौथा से रंटपुर मार्ग पर किरतियापुर की पुलिया निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही गिर जाने के मामले में अधिकारियों की रिपोर्ट से सांसद संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड और निर्माण की तकनीकी जांच करवाकर दोषी अवर अभियंता व अधिकारी से रिकवरी कराने के निर्देश दिए। सांसद ने जांच में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सह अध्यक्ष सांसद अंजू बाला ने कहा कि शौचालय निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष 1237 का ही हुआ। जिनमें भी क्वालिटी ठीक नहीं, उन्होंने सभी शौचालयों के निर्माण का सत्यापन कराने के लिए सीडीओ को टीम गठित करने के निर्देश दिए। पौधरोपण, नलकूप, विद्युतीकरण व पेयजल के मुद्दों पर भी चरचा की गई। बैठक में अनुसूचित जाति आयोग सदस्य पीके वर्मा, सांसद प्रतिनिधि शिशुपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख टोडरपुर उदयवीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा, डीएम विवेक वार्ष्णेय, सीडीओ टीके शिबु, सीएमओ एके  श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

सांसद के प्रस्ताव को बताया गलत, होगी जांच
सारीपुर छछेटा मार्ग के निर्माण को सांसद अंशुल वर्मा की ओर से दिए गए प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशसी अभियंता एके दुबे ने गलत बता दिया। मार्ग के निर्माण की जानकारी पर सांसद ने कहा कि उन्होंने 700 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भेजा लेकिन एक्सईएन ने 650 मीटर मार्ग का प्रस्ताव आने की बात कही। जब सांसद ने कहा कि विभाग ने सारीपुर छछेटा को छोड़ते हुए काम कराया है तो एक्सईएन ने कहा कि उन्होंने ही प्रस्ताव में ऐसा भेजा। इस पर संासद ने उनके प्रस्ताव को गलत बताने के मामले की जांच कराने और कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला योजना बैठक की नहीं मिली जानकारी
जिला योजना की बैठक में प्रतिनिधियों के न पहुंचने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित की गई। इसी मामले में गुरुवार को जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि शिशुपाल सिंह ने अधिकारियों से सवाल किया कि उन्हें जिला योजना की बैठक की जानकारी क्यों नहीं दी गई। उन्हें कोई एजेंडा भी नहीं दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
अस्पतालों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था न होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एनआरएचएम के तहत वर्ष 2014-15 में की गई भर्तियों की जानकारी मांगी और शहर के बीच में पोस्टमार्टम हाउस को जल्द शिफ्ट करने निर्देश दिए। स्टाफ की कमी को भी पूरा करने के लिए कहा।


वाटर एटीएम लगाने की अपील
पेयजल की किल्लत को देखते हुए सांसद अंशुल वर्मा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को वाटर एटीएम लगवाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वाटर एटीएम लगवाने के लिए संस्था से बात की जाए और लोगाें को पेयजल मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed