फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Recommendation for FIR against 15 employees for negligence in SIR

Hardoi News: एसआईआर में लापरवाही पर 15 कर्मियों पर प्राथमिकी की संस्तुति

Thu, 27 Nov 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for FIR against 15 employees for negligence in SIR
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों के एसआईआर अभियान में काम न करने और लापरवाही पर 15 शिक्षकों-शिक्षा मित्रों पर एफआईआर की संस्तुति की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों की आख्या पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण और खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से एसआईआर के संबंध में आख्या मिल रहीं हैं। बताया कि एसआईआर अभियान में काम न करने और मना किए जाने पर शिक्षक-शिक्षा मित्रों और अनुचर पर कार्रवाई की गई है। बीएसए ने बताया कि एसआईआर अभियान में लापरवाही की आख्या पर टोडरपुर के काजीबाड़ी के सहायक अध्यापक अभिषेक यादव, शाहाबाद के शिक्षक सुनील कुमार, मल्लावां की शिक्षिका अर्चना कनौजिया, अनुचर अवधेश कुमार, सुरसा के चित्तरपुरवा की शिक्षिका नीलिमा तिवारी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। सभी से जवाब-तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक और साक्ष्य सहित न आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

---
इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति
बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तरफ से दी गई रिपोर्ट के आधार पर एसआईआर अभियान में लापरवाही पर शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बताया कि विकास खंड कोथावां, संडीला, बेहंदर और कछौना के 15 शिक्षकों-शिक्षा मित्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बेहंदर के प्राथमिक विद्यालय भीठी की शिक्षिका आशा गुप्ता, महमूदपुर लालता के शिक्षा मित्र योगेश कुमार, शिक्षिक सत्य नरायन सिंह, बेहसार के प्रेम नरायन, कछौना के तेरवा गाैसगंज के दिनेश कुमार, निर्मलपुर के शिक्षा मित्र राजेश कुमार, संडीला के सोम के प्रधानाध्यापक राधेश्याम, कोथावां के बक्सखेड़ा के शिक्षक नवीन कुमार, गिरिधरपुर के विवेक कुमार, बेरूआ के अखिलेश व शिक्षा मित्र त्रिलोकचंद्र, ऊगपुर के शिक्षक राकेश कुमार, सिकंदरपुर के विजेंद्र प्रताप व शिक्षा मित्र मनोहर लाल, झरोइया की शिक्षिका प्रियांशी ने एसआईआर काम में लापरवाही की है। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed