फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Received two million, 50 million will Grameen Bank

ढाई करोड़ मिले, ग्रामीण बैंक को मिलेंगे 50 लाख

Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Received two million, 50 million will Grameen Bank
सिनेमा रोड पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम के बारह लगी लोगों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। शहर के कई बैंकों में दोपहर बाद कैश खत्म होने से ग्राहकों को परेशानी हुई। उधर, एसबीआई व एचडीएफसी बैंक के बाहर देर शाम तक लोगों की लाइन लगी रही। वहीं, कई एटीएम बंद रहे। लीड बैंक मैनेजर के अनुसार शाम को ढाई करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें 50 लाख रुपये ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त को दिए जाएंगे।

विज्ञापन


पुलिस लाइन के सामने स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पर कम रुपये होने के चलते ग्राहकों को बहुत कम रुपये दिए गए। एसबीआई के शाखा प्रबंधक राकेश चंद्रा ने बताया कि पैसा पिछले तीन दिनों से नहीं आया है।

विज्ञापन

 

उम्मीद थी कि एक दो दिन में पैसा आ जाएगा। रेलवेगंज की बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर लाइन में खड़े राधारमन व आदेश कुमार ने बताया कि पैसा दोपहर में ही खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिनेमा रोड की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में लाइन में खड़ी राधा ने बताया कि यहां पर 2 से 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। सिनेमा चौराहे पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालकर बाहर आए रघुवीर ने बताया कि सुबह 10 बजे से लाइन में लगे थे।

 

करीब एक घंटे बाद 2000 रुपये निकले हैं। पुलिस लाइन के सामने एसबीआई के ई कार्नर पर लाइन पर खड़े मुकेश व सुरेश सिंह ने बताया कि काफी देर से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी पैसा नहीं निकाल पाए है।

 

जिंदपीर चौराहे पर एचडीएफसी और आईडीबीआई बैंक के एटीएम में पैसा न होने से सन्नाटा पसरा था। एलडीएम नवीन चंद्रा ने बताया कि ढाई करोड़ रुपये मिले हैं। जिसमें ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त को 50 लाख रुपया दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed