{"_id":"2239c9f2d47d1c518c5f308e9c7c08da","slug":"realization-of-god-is-to-serve-those-in-need-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की सेवा से ईश्वर की होती प्राप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की सेवा से ईश्वर की होती प्राप्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 26 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर
विज्ञापन
जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। समूह सदस्यों ने पूड़ी सब्जी का
भोजन वितरण कर तमाम लोगों को भूख से राहत प्रदान की। भंडारे में दोपहर बाद
से शाम तक सैकड़ों लोगों ने भोजन किया। समूह सदस्यों ने समाज के लोगों से
गरीबों की सहायता के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और भंडारे जैसे
कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की।
मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह के तत्वावधान में आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी हरिओम पांडेय शास्त्री के सानिध्य में समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने मंदिर में पूजन कर भगवान को भोग लगाया। उसके बाद गरीबों को भोजन का वितरण किया गया।
संचालक जयराम गुप्ता ने कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है, उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। आशुतोष मिश्रा, दौलतराम, सीता, प्रियम मिश्रा, जयशंकर गुप्ता, अरविंद, कमलेश रस्तोेगी व एसएन यादव ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है।
डा. नरेश चंद्र शुक्ला, हरिश्चंद्र शुक्ला, सुमेर सिंह, संदीप, सोमेश, मो. वशी आदि ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है। आरडी पाल, डा. जेबी सिंह, प्रभुदयाल गुप्ता, राम सनेही द्विवेदी, नितिन मिश्रा, डा. अनुज गुप्ता, डा. सुधीर चौहान ने कहा कि लोग व्यर्थ में शांति को ढूंढ रहे हैं, पर सुख व शांति सिर्फ गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में है। इस मौके पर शशिकांत मिश्रा, कमला अवस्थी, राजीव दीक्षित, एनके राय, मुकेश, पंकज सिंह, किशन लाल सोनी, अरुण सिंह आदि ने सहयोग किया।