फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh was established for a Hindu nation: Manoj Kant

हिंदू राष्ट्र के लिए हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना : मनोज कांत

Thu, 22 Jan 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh was established for a Hindu nation: Manoj Kant
फोटो-23-हिंदू सम्मेलन को संबो​धित करते सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कांत। संवाद
मल्लावां। नगर के जूनियर हाईस्कूल मैदान में बृहस्पतिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कांत ने कहा कि हमारे पूर्वज हिंदू थे जो समस्त विश्व के कल्याण की कामना करते थे। भारत हिंदू राष्ट्र था। संघ की स्थापना हिंदू राष्ट्र के लिए हुई है। इसलिए हिंदू राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए संघ का हर स्वयंसेवक प्रयत्नशील है।
विज्ञापन

सम्मेलन में मनोज कांत ने कहा कि डॉ. केशव राव हेडगेवार ने हिंदू समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की थी। दावा किया कि आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो हर प्रकार से हिंदुओं की रक्षा और इनको सशक्त बनाने के लिए काम करता है। अयोध्या से आए वैदेही धाम पीठाधीश्वर महंत राजीव लोचन दास ने कहा कि हम सभी सनातनी एक पिता की संतान हैं। सभी के गोत्र का प्रारंभ कश्यप ऋषि के गोत्र से हुआ है। भारतीय दर्शन और गोत्र प्रणाली में सभी का डीएनए एक ही है। इससे सिद्ध होता है कि अपनी- अपनी जातियों से उठकर हम सब पहले सनातनी हिंदू हैं।
विज्ञापन

रश्मि वर्मा ने कहा कि आज हिंदू जातियों में बंटे हुए हैं। देश को आजाद कराने वाले क्रांतिकारियों ने कभी एक जाति के लिए बलिदान नहीं दिया बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए कुर्बानियां दीं। सम्मेलन को मंजुला उपाध्याय ने भी संबाेधित किया। इस दौरान एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इसमें राजकुमार सिंह, सुमन सिंह, अनिल अनिकेत ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश ने की जबकि संचालन मनोज अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान विहिप के अध्यक्ष राजेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला, अशोक सिंह, विशाल जायसवाल, रागिनी जायसवाल, अनुज राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सशक्त राष्ट्र के लिए हिंदुओं का संगठित होना जरूरी : बरातीलाल


भरावन। बनी स्थित श्री नारायण सरोवर तीर्थ आश्रम परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन के जिला प्रमुख बरातीलाल ने इस दौरान कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए हिंदुओं को संगठित होना जरूरी है। हिंदुत्व पूरे विश्व में मानवता के लिए पोषक और सर्वाेत्तम विचारधारा है। सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में समस्त हिंदुओं को एक समान माना गया है। सामाजिक विभेद फैलाकर हिंदू समाज को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। आयोजक प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि हिंदुओं को जातिवाद की मानसिकता से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। जागरूक व्यक्तियों को आगे आना चाहिए। सम्मेलन में डॉ. ब्रजमोहन, पंकज शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, राजेश अवस्थी, सरिता त्रिपाठी, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फोटो-23-हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते  सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कांत। संवाद

फोटो-23-हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कांत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed