{"_id":"ed63a745271f0d15e17541f19967e06b","slug":"rapid-survey-to-impartially-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रैपिड सर्वे निष्पक्षता से करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रैपिड सर्वे निष्पक्षता से करें’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को लेकर जिले में पिछड़ी जाति की गणना
विज्ञापन
को रैपिड सर्वे का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिसके लिए सोमवार को विकास भवन
में एक बैठक हुई और सर्वे कार्य को नामित किए गए जोनल व नोडल अधिकारी,
बीडीओ तथा एडीओ पंचायत को प्रशिक्षित किया गया।
रैपिड सर्वे बैठक में सीडीओ विजय गुप्ता ने कहा कि पिछड़ी जातियों की जनसंख्या की गणना निष्पक्ष ढंग से कराई जाए। गणना में किसी भी प्रकार का कोई दबाव न माने तथा सर्वे के दौरान एक मार्च 11 के बाद जन्मे बच्चों की गणना नहीं की जाएगी। सर्वे कार्य में कोताही व लापरवाही पर संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी।
सीडीओ ने बताया कि पिछडे़ वर्ग के व्यक्तियों के आंकड़े क्षेत्र पंचायतवार तथा क्षेत्र पंचायत निर्वाचन क्षेत्रवार तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि हर प्रगणक एक राजस्व ग्राम के 200 परिवारों में से पिछड़े वर्गों के व्यक्तियों की संख्या को चिह्नित कर कार्य करें।
गणना की पूरी जिम्मेदारी बीडीओ की होगी जो कार्यरत पर्यवेक्षकों व प्रगणकों के कार्यों को सही ढंग से कराएंगे। डीपीआरओ भास्कर दत्त पांडेय ने बताया कि राजस्व ग्राम में गणना का कार्य पूर्वोत्तर दिशा से शुरू कर वार्डवार किया जाएगा। जिसके लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों को 17 जून को विकास खंड कार्यालयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद प्रगणक आवंटित ग्राम सभा में गणना का कार्य प्रारंभ करने से पहले पूर्वोत्तर के पहले घर पर गेरू से क्रमांक डालेगा और इसी क्रम को अंतिम 200 मकान तक जारी रखेगा। कहा कि गणना के प्रारूपों को प्रगणक व पर्यवेक्षक बीडीओ तथा जिला स्तरीय अफसरों को अलग अलग भरने हैं।
बैठक में परियोजना निदेशक प्रदीप यादव, डीडीओ उग्रसेन यादव, डीसी एनआरएलएम राजेश त्रिपाठी, डीडी कृषि बृजेश चंद्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार व जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव मौजूद थे।