फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rape victim's body found hanging from noose

Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला दुष्कर्म पीड़िता का शव

Mon, 23 Sep 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rape victim's body found hanging from noose
बेहटा गोकुल (हरदोई)। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। देर शाम को मामा ने पिता और ताऊ पर ही संपत्ति के लिए हत्या किए जाने की आशंका जताई है। दूसरी ओर दुष्कर्म का आरोपी मामा का करीबी है। दुष्कर्म के मामले में अक्तूबर माह में पीड़िता की गवाही भी होनी थी।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (22) के साथ छह नवंबर 2021 को दुष्कर्म हुआ था। इसकी रिपोर्ट पीड़िता ने पारिवारिक चाचा पर दर्ज कराई थी। मां की मौत हो चुकी है, वह पिता के साथ गांव में स्थित मकान में रहती थी। पिता ने बताया कि रविवार की सुबह वह खेत गए थे और जब साढ़े आठ बजे लौटे तो पुत्री का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि साल से आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है और न्यायालय में चल रहे मामले में पुत्री की गवाही अगले माह होनी थी। उसकी शादी भी तय हो चुकी थी और अप्रैल 2025 में उसकी शादी होनी थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed