{"_id":"6701711cbb8d00056e0e110d","slug":"rape-accused-was-trying-to-escape-from-bhatinda-caught-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-120751-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भटिंडा भागने की फिराक में था दुष्कर्म का आरोपी, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भटिंडा भागने की फिराक में था दुष्कर्म का आरोपी, पकड़ा गया
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरदोई आकर भटिंडा जाने की तैयारी में था, लेकिन टड़ियावां पुलिस ने उसे अयारी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका (11) शुक्रवार देर शाम शौच के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास गई थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक (26) ने उसका मुंह दबाकर पास ही आम के बाग में खींच लिया था। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला था। घटना से गांव में सनसनी फैल गई थी। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया था।
टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर अयारी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से जंगली गांजा और भांग भी मिली है। पूछताछ में उसने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद पास के ही एक गांव स्थित बाग में छिप गया था। पंजाब के भटिंडा जाना चाहता था और इसीलिए हरदोई जाने के लिए शनिवार सुबह वाहन तलाश रहा था, लेकिन इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।