फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ramswaroop's routine includes catching snakes and leaving them in a safe forest

Hardoi News: अलीगढ़ ः रामस्वरूप की दिनचर्या में शामिल है सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ना

Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Ramswaroop's routine includes catching snakes and leaving them in a safe forest
सांप के साथ सूबेदार रामस्वरूप - फोटो : ATHROLI
थाना क्षेत्र के गांव बहरावद में रहने वाले रामस्वरूप अपने कारनामे से वर्षों से लोगों के बीच में चर्चित हैं। तीस साल से रामस्वरूप घरों व अन्य जगहों पर निकलने वाले सांपों को सुरक्षित स्थान जंगलों में छोड़ रहे हैं। आए दिन सांपों को पकड़कर जंगलों में छोड़ना उनकी दिनचर्या में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन

गांव बहरावद निवासी 70 वर्षीय रामस्वरूप सेना की आयुध कोर से 1993 से सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार को वह पूर्व सैनिकों के लिए संचालित स्वास्थ्य योजना ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, अलीगढ़ में दवा लेने आए थे। उनके पास दो सांप भी थे। जिनमें एक कोबरा व एक घोड़ा पछाड़ था। यहां उन्होंने बताया कि सांपों से डरें नहीं, यह हमारे मित्र हैं। ये पृथ्वी के संतुलन के लिए उपयोगी जीव हैं। किसानों के भी मित्र होते हैं। फसलों में नुकसान पहुंचाने वाले जीवों का सफाया करते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर सांप जहरीले नहीं होते हैं। यह बहुत डरपोक जीव होता है। जो कभी पहले से हमला नहीं करता। उन्होंने लोगों को सांप को पकड़ने के तरीके भी बताए। बताया कि वह तीस सालों से निशुल्क घरों व अन्य जगहों पर निकल आने वाले सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ देते हैं। रामस्वरूप ने कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय के साथ पूर्व सैनिकों के परिजनों को सांपों से न डरने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed