{"_id":"57d05ba74f1c1b3d3b3196f2","slug":"ramnath-tripathi-sacked-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनाथ त्रिपाठी बसपा से निष्कासित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनाथ त्रिपाठी बसपा से निष्कासित
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। 30 जून को बसपा ज्वाइन करने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी को बसपा से बाहर कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष की ओर से जारी विज्ञप्ति में रामनाथ पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
शाहाबाद ब्लॉक के दिग्गज नेताओं में शुमार रामनाथ त्रिपाठी 1988 से लगातार चार बार ब्लॉक प्रमुख रहे। 2005 में सीट रिजर्व होने पर उन्होंने अखिलेश वर्मा को जिताकर पूरे पांच साल प्रमुखी चलाई। पंचायत की राजनीति में लंबी पारी खेलने के बाद रामनाथ ने विधायक बनने की लालसा में बसपा की ओर रुख किया। मायावती से मुलाकात के बाद बसपा में उनकी इंट्री को हरी झंडी मिल गई। 30 जून को शाहाबाद में रामनाथ ने एक सभा आयोजित की।
विज्ञापन
इसमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अशोक सिद्धार्थ ने रामनाथ को बसपा ज्वाइन कराई। मंच से ही नसीमुद्दीन ने रामनाथ त्रिपाठी को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया। पिछले 70 दिनों से रामनाथ क्षेत्र में संपर्क कर बसपा और मायावती का गुणगान करते घूम रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार शाम बसपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि रामनाथ त्रिपाठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है। इस संबंध में रामनाथ त्रिपाठी का कहना है कि मैं बसपा के लिए काम कर रहा हूं। मुझे निष्कासन को कोई पत्र नहीं मिला है।