फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ramleela

मेघनाद ने युद्ध जीतने को किया अपावन यज्ञ

Fri, 04 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 04 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ramleela

हरदोई। नुमाइश मैदान में गुरुवार को श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकारों ने कुंभकरण और मेघनाद वध की लीला का मंचन किया। मेला श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में लक्ष्मण की मूर्छा टूटने के बाद युद्ध के लिए कुंभकरण को बुलाया जाता है।

विज्ञापन


चूंकि कुंभकरण को छह माह सोने का वरदान है इसलिए रावण, कुंभकरण को जगाने के लिए अपनी सेना को भेजता है। जिसे कलाकारों ने बड़े ही हास्यपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। जागने के बाद कुंभकरण भारी मन से युद्ध में जाता है जिसका राम वध कर देते हैं। मेघनाद युद्ध में जाता है, जहां परास्त होने पर युद्ध जीतने के लिए निकुंम्हला देवी के  मंदिर में अपावन यज्ञ करता है। यह जान लक्ष्मण निकुंम्हला देवी मंदिर पहुंचकर यज्ञ को नष्ट कर देते हैं।
विज्ञापन


लक्ष्मण और मेघनाद का युुद्ध होता है जहां लक्ष्मण सिर काटकर मेघनाद का वध कर देते हैं, पति मेघनाद का सिर देखकर सुलोचना सती हो जाती है। इस मौके पर आयोजक राम प्रकाश प्रकाश शुक्ला, लीला संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित बाले, वियोग चंद्र मिश्र, राकेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed