फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ramleela

पति का मस्तक लेकर सती हुई सुलोचना

Tue, 25 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
ramleela
हरदोई। नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में सोमवार को कलाकारों ने मेघनाद की पत्नी सुलोचना के सती होने की लीला का मंचन किया। लीला को देखकर लोगों ने कलाकारों की तारीफ की।
विज्ञापन

कथा व्यास विष्णु कुमार दत्तात्रेय ने लीलाओं का सारगर्भित सूक्ष्म वर्णन कर लोगों को लीला में छिपे संदेश से अवगत कराया। संगीतमयी चौपाईयों के बीच शुरू हुई लीला में कलाकारों ने दिखाया कि मेघनाद का यज्ञ विफल होने के बाद लक्ष्मण जी और मेघनाद में घनघोर युद्ध होता है और अंत में मेघनाद मारा जाता है। मेघनाद के सिर को लक्ष्मण काटकर ले आते हैं तथा शव को लंका में फेंक देते हैं।
विज्ञापन

जहां एक हाथ कटकर सुलोचना के महल में पहुंच जाता है। मेघनाद के हाथ को देख कर सुलोचना विलाप करती हैं और अपनी पतिव्रता शक्ति से भुजा से ही सारा वृतांत जान लेती हैं। श्रृंगार उतारकर वह महारानी मंदोदरी के पास पहुंचती हैं और पति के मस्तक को वापस लाने का अनुरोध करती हैं व रावण से भी वार्ता करती हैं। रावण से उचित उत्तर न मिलने पर वह खुद जाकर श्रीराम से मेघनाद का सिर देने की विनती करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम के दल में सभी लोग सिर को वापस करने से मना करते हैं लेकिन श्रीराम कहते हैं कि सुलोचना एक पतिव्रता स्त्री है तो उसके पति का सिर उसे अवश्य मिलना चाहिए। श्रीराम के आदेश पर मेघनाद का सिर सुलोचना को दे दिया जाता है। जिसे लेकर वह लंका पहुंचती हैं और सिर के साथ सती हो जाती हैं। कलाकारों ने सुलोचना सती की लीला को काफी सजीव ढंग से प्रस्तुत किया।

जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो गए। इस मौके पर आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित वाले आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही रविवार देर शाम मेला पंडाल में वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया।
हरदोई। आयोजक राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 25 फरवरी को नुमाइश मैदान में रावण वध, रावण राजनीति की लीलाओं का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed