{"_id":"9131bad41f3c2477c55b1702ad19fc19","slug":"ramji-ki-nikli-sawari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहानी में रामजी की निकली सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहानी में रामजी की निकली सवारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में जारी रामलीला में शुक्रवार की शाम रामदरबार की शोभायात्रा निकाली गई। देर रात तक नगर की सड़कों पर भ्रमण करती शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। छतों से पुष्प वर्षा की गई। भक्तों ने लंका से वापसी कर रहे प्रभु राम की आरती उतारी।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा में लंका फतह कर लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, हनुमान और सीता जी की अयोध्या वापसी की झांकी सजाई गई। पुष्पवर्षा के जरिए नागरिकों ने राम दरबार का स्वागत किया। महिलाओं ने श्रीरामचंद्र की आरती उतारी।
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल राधा कृष्ण, दुर्गा जी, गंगा जी, जगन्नाथ, कृष्ण अर्जुन, राम-सीता की सजीव झांकियों ने आकर्षित किया। शोभायात्रा कटराबाजार, थाना रोड, बस स्टैंड, जूनियर हाईस्कूल रोड, बंदर पार्क व मिश्राना पहुंची। मिश्राना की प्रमुख सड़कों पर काफी देर तक शोभायात्रा रही।
विज्ञापन
यहां से आगे बढ़ कर रात के आखिरी हिस्से में ठाकुरद्वारा के निकट पहुंच कर संपन्न हुई। जहां भरत मिलाप का मंचन हुआ। कार्यक्रम के दौरान गौरव कपूर, बालकृष्ण गुप्ता, अवधेश रस्तोगी, रिशू वैश्य, चंद्र मोहन, ओम रस्तोगी, राजकिशोर सिंह, विमलेश गुप्ता व पंकज आदि की भागीदारी रही।