फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ... Ram Kazu Keinhe Binu Mohi Where to rest

...राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम

Wed, 17 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
... Ram Kazu Keinhe Binu Mohi Where to rest
पाठ करते सुंदरकांड समिति अशराफ टोला के सदस्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। श्रीरामलीला मेला एवं प्रदर्शनी कमेटी के बैनर तले मंगलवार रात सुंदरकांड समिति की ओर से सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया।
विज्ञापन

श्रीरामलीला मेला कमेटी के पांडाल में इन दिनों हर रात अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन होने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो जाता है।
इसी क्रम में मंगलवार रात सुंदरकांड समिति अशराफ टोला की ओर से सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया।
देर रात आरती हुई। मेले के आयोजक राम प्रकाश शुक्ला व कमेटी के अन्य सदस्यों ने आरती की। इस दौरान सुंदरकांड समिति के मनीष चतुर्वेदी, प्रभाकर पाठक, हर्ष त्रिवेदी, सतीश चतुर्वेदी, संजय सिंह, सुरेश पांडेय, निखिल कांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज होगा मुशायरा, आएंगे वसीम बरेलवी
श्रीरामलीला मेला व प्रदर्शनी कमेटी के बैनर तले गुरुवार रात नुमाइश मैदान में मुशायरे का आयोजन किया गया है।
आयोजक राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मुशायरे में बरेली से प्रोफेसर वसीम बरेलवी, रामपुर से ताहिर फराज, दिल्ली से इकबाल अशहर, कासगंज के नसीम फर्रूख, अलीगढ़ के कलीम समर, बलरामपुर से शबा बलरामपुरी, देवबंद से डॉ. नदीम शाद, साहरनपुर से बिलाल, बदायूं से हसीब सोज और लखनऊ से मोहम्मद अली साहिल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed