फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Railway power line now becomes a hindrance in shed construction

Hardoi News: शेड निर्माण में अब रोड़ा बनी रेलवे विद्युत लाइन

Fri, 17 Jan 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 17 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Railway power line now becomes a hindrance in shed construction
फोटो-01- रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ा अधकटा पेड़। संवाद
विज्ञापन

फोटो-02- प्लेटफार्म पर कुछ इस तरह पड़ा अधकटा पेड़ व पड़ोस से निकलते यात्री। संवाद

- काटे गए पेड़ों को हटाने में बंद करनी पड़ेगी एचटी लाइन
- पेड़ हटाने के लिए लाइन बंद करने की मांगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर शेड निर्माण कार्य में अब विद्युत लाइन ही रोड़ा बन रही है। प्लेटफार्म से काटे गए पेड़ों को हटाने के लिए हाईटेंशन लाइन को बंद करना पड़ेगा। इससे ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा। अधिकारियों ने पेड़ों को हटाने के लिए विद्युत लाइन को बंद करने की अनुमति मांगी है, हालांकि पेड़ न हटने से शेड निर्माण कार्य रुका हुआ है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरदोई रेलवे स्टेशन की नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। स्टेशन की नवीन इमारत का निर्माण कराने के साथ ही प्लेटफार्म पर भी नए शेड बनाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर नए शेड बनाए जा रहे हैं, इसके लिए रेलवे ने प्लेटफार्म पर लोगों को गर्मी में राहत देते आ रहे सैकड़ों वर्ष पुराने पेड़ों को भी काट दिया है।
विज्ञापन

शेड का निर्माण कराने को पेड़ तो काट दिए गए, लेकिन अब निर्माण में रेलवे की विद्युत लाइन की रोड़ा बनी हुई है और काम कई दिनों से अटका हुआ है। वर्षों पुराने पेड़ के तने काफी मोटे और टुकड़े भी बड़े-बड़े हैं। इनको हटाने के लिए क्रेन का प्रयोग करना पड़ेगा। क्रेन लगने से विद्युत लाइन को बंद करना पड़ेगा इसके बाद ही पेड़ हटाए जा सकते हैं। मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने भी इसके लिए परिचालन विभाग से बात कर निस्तारण कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पेड़ों के कटे गुटकों से हादसे का डर
प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर रेलकर्मियों ने पेड़ों का काटकर प्लेटफार्म पर ही छोड़ दिया है। प्लेटफार्म पर कई स्थानों पर पेड़ के बड़े-बड़े गुटके ही नजर आ रहे हैं। इससे ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को सावधानी बरतनी पड़ रही है। लोगों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन पकड़ने में कई लोग चुटहिल हो चुके हैं और लोगों को बड़े हादसों का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed