फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   railway

68 दिन बाद ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन बनकर दौड़ेगी लखनऊ मेल

Sun, 31 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
railway
हरदोई। लॉकडाउन के कारण 68 दिन से थमा यात्री ट्रेन का सफर सोमवार से फिर शुरू हो जाएगा। रेलवे नए नियमों के साथ 200 से अधिक यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू कर रही है। इनमें हरदोई में स्टॉपेज वाली लखनऊ-दिल्ली मेल भी शामिल है। ट्रेन नए नंबर के साथ बतौर स्पेशल ट्रेन ट्रैक पर दौड़ेगी। जिनका रिजर्वेशन कंफर्म है, उन्हेें यात्रा के लिए ट्रेन के आने से 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। जांच के बाद ही उन्हें ट्रेन में यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संकट के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगने के कारण अन्य सेवाओं के साथ ही यात्री ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया था। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को छोड़ दें तो सामान्य यात्री ट्रेनों का संचालन 68 दिन से बंद है। एक जून से अनलॉक वन के तहत रेलवे ने भी देश भर में दो सौ से अधिक यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन नए नियमों के तहत ही किया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात ये है कि इनमें हरदोई में ठहराव वाली लखनऊ-दिल्ली मेल भी शामिल है। अभी तक इस ट्रेन का नंबर 12229 था। लेकिन अब लखनऊ दिल्ली मेल को नए नंबर 02229 के साथ चलाया जाएगा। जिन्हें ट्रेन से सफर करना है, उनके लिए भी कई खास नियम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्य दुरुस्त मिलने पर रेलकर्मी द्वारा यात्री को कोच के संभावित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। यात्री को मास्क लगाकर व ग्लव्स समेत एहतियात के तौर पर सैनिटाइजर साथ लाना होगा। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि अप रूट की लखनऊ मेल सोमवार रात निर्धारित समय रात 11.33 बजे हरदोई स्टेशन पर पहुंचेगी। यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए जरूरी तैयारियां की गईं हैं। एहतियात के तौर पर स्टेशन पर एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed