{"_id":"69e66ec8413240bbed03c6ba","slug":"questions-raised-on-the-transfer-of-incomplete-water-tanks-hardoi-news-c-213-1-hra1001-148401-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अधूरी पानी की टंकियों के हस्तांंतरण पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अधूरी पानी की टंकियों के हस्तांंतरण पर उठाए सवाल
विज्ञापन
फोटो 28: बैठक की अध्यक्षता करतीं अध्यक्ष शाहीन बेगम (बाएं) व सवाल उठाते सभासद पीयूष शुक्ला (दांये से तीसरे), मौजूद ईओ व अन्य। संवाद
- नगर पालिका बोर्ड बैठक : फर्म ने टंकियों को हस्तातंरित कर काम से किया किनारा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में जलापूर्ति के बनी आधी-अधूरी पानी की टंकियों के हैंडओवर का मुद्दा छाया रहा। सभासदों ने विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर दिया। 25 करोड़ की अमृत-0.2 पेयजल योजना की टंकियों को आधे-अधूरे काम के बावजूद पालिका में लिए जाने पर सवाल उठाए गए।
अध्यक्ष शाहीन बेगम की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में नामित सभासद पीयूष शुक्ला ने पानी की टंकी के हैंडओवर में जनहित को दरकिनार किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि आधे-अधूरे काम पर पानी की टंकी को हैंडओवर कर फर्म परियोजना छोड़कर निकल गई है। अब काम पालिका को कराना होगा, इससे खर्च में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की। रोडवेज बस अड्डे के लिए जमीन, सड़कों की बदहाली और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने के भी मुद्दे उठाए। विमलेश गुप्ता ने नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर पार्क बनाए जाने, पटेल चौक में मानक अनुरूप कार्य कराने और अवैध कब्जे हटवाए जाने व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तय समय सीमा में दिए जाने का मुद्दा उठया।
कहा कि मच्छरों के लिए असरदार दवा का प्रबंध किया जाए। गृहकर में छूट की मांग की रखी। बैठक में ईओ अमित कुमार ने वर्ष 2026-27 के अनुमानित आय और व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में नसीर कुरैशी, इकरार, मान सिंह, अमित कुमार, गोपाल कृष्ण, रमाकांत, संजय, मोतीलाल व अश्वनी वाजपेयी आदि मौजूद रहे। सभासद नसीर ने कार्य न होने पर पद छोड़ने की बात कही, इस पर ईओ ने उहें आश्वासन देकर मना लिया।
विज्ञापन
-- -
सभासदों की बात :
सभासद सरिता देवी ने निजामपुर वार्ड में जलभराव समस्या दूर कराए जाने की मांग रखी। नगर में शव वाहन की व्यवस्था कराई जाए। सभासद नसीर कुरैशी ने कर्मचारी कार्यों में ढिलाई और सभासद के निर्देशों की अनदेखी का आरोप लगाया। आदर्श सिंह ने दुकानों पर बढ़ा गृह कर कम किए जाने और पिछले वर्ष हुए जलभराव के बाद निराकरण के कामों की जानकारी मांगी।