{"_id":"57191f254f1c1baa208b49f7","slug":"quarter-hour-block-trains-wheels-paused-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा घंटे के ब्लॉक से फिर थमे ट्रेनों के पहिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा घंटे के ब्लॉक से फिर थमे ट्रेनों के पहिए
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी मार्ग पर ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर गुरुवार को एक बार फिर से ट्रेनों का आवागमन बंद रखा गया। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। ट्रेनों के इंतजार में यात्री रेलवे स्टेशन पर घंटों बैठे रहे। पिहानी रोड स्थित रेलवे क्रासिंग 280 बी पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य पूरा होने की स्थिति में है और अब रेलवे क्रासिंग के ऊपर का ही हिस्सा रह गया। क्रासिंग पर ओवर ब्रिज के निर्माण को रेलवे को ट्रेनों का ब्लॉक लेना पड़ रहा है। चूंकि लखनऊ से बरेली का रूट अत्यधिक व्यस्त होने से ब्लॉक भी अधिक समय का नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को सवा दो घंटे के ब्लॉक के बाद अब गुरुवार को सिर्फ सवा घंटे का ब्लॉक मिला। बताया गया कि दिन में 11:40 बजे से दोपहर के 1:00 बजे तक ब्लॉक रहा और अप व डाउन रूट पर ट्रेन सेवाएं ठप रहीं। जिससे ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक राम रतन ने बताया कि कार्य कराने को लेकर ब्लॉक लिया गया, जिससे ट्रेनें लेट हुईं। अप रूट की सियालदह एक्सप्रेस करीब 40 मिनट लेट रही, जबकि डाउन रूट की पैसेंजर ट्रेन को डेढ़ घंटे तक बेहटा गोकुल रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इससे वह पौने दो घंटे लेट रही। गुरुवार को चलने वाली डाउन रूट की लोहिया एक्सप्रेस करीब आधा घंटे लेट रही।
विज्ञापन