फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pushya Nakshatra: The bullion market is bustling with activity, with people shopping

पुष्य नक्षत्र : सराफा बाजार में रौनक, लोगों ने की खरीदारी

Tue, 14 Oct 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pushya Nakshatra: The bullion market is bustling with activity, with people shopping
फोटो 19: शहर के एक सर्राफा शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद
हरदोई। दिवाली के लिए बाजार सज गए हैं। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र ने सराफा बाजार की रौनक और बढ़ा दी। लोगों ने पुष्य नक्षत्र में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। हालांकि, सदर बाजार में मंगलवार की बंदी के कारण अधिकांश सराफा की दुकानें बंद रहीं। लोगों ने अपनी जरूरत और रुपये के हिसाब से खरीदारी की।
विज्ञापन

दिवाली के लिए वैसे तो सभी चीजों के बाजार की दुकानें सज गई हैं। सराफा बाजार ने भी दिवाली से पहले धनतेरस के लिए तैयारी की है। वहीं, पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। लोगों ने सोने और चांदी के भाव को देखते हुए कम वजन में फैंसी आभूषणों की खरीदारी को वरीयता दी। मंगल पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में उपभोक्ताओं ने सराफा के शोरूम और दुकानों पर पहुंचकर पसंद के आभूषणों को देखा और खरीदारी की। सदर बाजार में त्रिलाकीनाथ ज्वेलर्स, काशीनाथ सेठ सराफा के शोरूम पर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन

हरदोई सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल महेंद्रा ने बताया कि मंगलवार की बंदी के कारण सदर बाजार के अधिकांश शोरूम और सराफा की दुकानें बंद रहीं जिससे उन दुकानों पर कारोबार नहीं हुआ। बताया कि दिवाली के लिए शोरूम पर सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही फैंसी आभूषण और कम वजन के आभूषण उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को पुष्य नक्षत्र के चलते खरीदारों ने अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी की। त्रिलोकीनाथ ज्वेलर्स के अर्जुन मेहरोत्रा ने बताया कि ग्राहकों ने फैंसी आइटम को अधिक पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed