फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Provide justice to the victim by conducting a fair investigation into the case

मामले की निष्पक्ष जांच करा पीड़िता को दिलाएं न्याय

Mon, 22 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Provide justice to the victim by conducting a fair investigation into the case
हरदोई। उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने सोमवार को डाक बंगले में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने सभी मामलों की निष्पक्षता से जांच कराकर पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान मल्लावां निवासी रमा पटेल द्वारा पति राकेश की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच न किए जाने व आरोपियों द्वारा धमकाए जाने का मामला उठाया। इस पर उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उपाध्यक्ष ने पूरे मामले की विवेचना कर रहे पुलिस अधिकारी से फोन पर बात की।
विज्ञापन

कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की, पीड़िता को हर हाल में न्याय दिलाया जाए। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सोमवार को सात मामलों की सुनवाई की। इसमें से छह मामलेे घरेलू हिंसा के थे, इनमें से तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामलों की सुनवाई करने के बाद उपाध्यक्ष ने अल्लीपुर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने अल्लीपुर में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की।

साथ ही बाल विकास विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को दूध व घी वितरित किया। इस मौके पर सीओ विशाल यादव, महिला थाना एसओ सुधा सिंह, प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed