फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Protesters raised slogans of "Death to America and Israel"

Hardoi News: प्रदर्शन कर बुलंद किए अमेरिका और इस्राइल मुर्दाबाद के नारे

Mon, 02 Mar 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Protesters raised slogans of "Death to America and Israel"
फोटो-21-गौरी खालसा में जुलूस निकालते लोग। संवाद  
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरी खालसा और घुघेरा गांव में रविवार की शाम शियाओं ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामनेई की शहादत पर गम और गुस्से का इजहार किया। शाम को रोजा इफ्तार के बाद बड़ी संख्या में जमा हुए शिया युवाओं ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
विज्ञापन


इमामबाड़े के पास जमा शिया मुस्लिमों ने कहा कि इस्राइल और अमेरिका ने ईरान पर कायराना हमला किया है। आयतुल्ला खामनेई ने पीठ नहीं दिखाई। उनकी शहादत से दुनिया में मजलूमों के हक में उठने वाली आवाज खामोश नहीं हुई है। अब उनके उत्तराधिकारी इस आवाज को बुलंद करेंगे। दुनिया ने देख लिया है कि इस्राइल और अमेरिका ही असली दहशतगर्द हैं। लोगों ने सुप्रीम लीडर खामनेई की तस्वीरों के साथ मजलूमों के समर्थन और जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद की। शिया समुदाय के लोगों ने मातम करते हुए खामनेई की शहादत को सलाम किया।
विज्ञापन



शिया और सुन्नियों ने खामनेई की शहादत को पेश किया सलाम
संडीला। नगर में हवेली इमामबाड़ा में आपसी एकता और सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए शिया और अहले सुन्नत समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से शोक सभा कर खामनेई की शहादत को सलाम पेश करते हुए अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ प्रदर्शन किया। हवेली इमामबाड़ा में हुए कार्यक्रम में अंजुमन रिजविया और अंजुमन सिब्तेनिया के सदस्यों ने शहीद अयातुल्ला अली खामनेई की शहादत को सलाम पेश किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियां हमेशा इंसानियत को जिंदा रखती हैं।

फोटो-21-गौरी खालसा में जुलूस निकालते लोग। संवाद  

फोटो-21-गौरी खालसा में जुलूस निकालते लोग। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed