{"_id":"53571145e086e132eed123c1e3ac8ff8","slug":"protested-against-the-occupation-of-the-cemetery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे में करावां रोड के निकट स्थित कब्रिस्तान पर
विज्ञापन
कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए सैकड़ों मुस्लिमों ने जुमा नमाज़ के बाद
प्रदर्शन करते हुए प्रशासन ने कब्जा रोके जाने की मांग की। साथ ही इस
सिलसिले में संतोषजनक कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी
गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, करावां रोड पर स्थित खाता संख्या 328 की भूमि के गाटा नंबर 1051 के हिस्सों पर कब्रिस्तान और अन्य लोगों के नाम दर्ज हैं। आरोप लगाया कि दूसरी जमीन की बिक्री के बाद अब इसको कब्जा करने के नाम पर वक्फ बोर्ड में दर्ज कब्रिस्तान के कुछ हिस्से पर भी कब्जे की कोशिश की जा रही है।
इसे लेकर एक पक्ष की ओर से अफसरान को भी प्रार्थना पत्र भेज कर कब्रिस्तान पर कब्जा रुकवाने की मांग की गई है, वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि वह केवल बैनामे वाली भूमि पर ही अपना कब्जा चाहते हैं।
इस संबंध में शुक्रवार को जुमा नमाज के बाद जमा मुसलिमों ने कब्रिस्तान के निकट प्रदर्शन करते हुए अवैध कब्जा रोके जाने व जमीन की पैरवी में पक्ष की ओर से लगे पैरोकारों के नाम दर्ज कराए गए हरिजन एक्ट के मुकदमे को फर्जी बताते हुए इसे हटवाए जाने की मांग की।
इस दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों अतीकुर्रहमान, नबी उल्लाह, सईद, अकील, इस्लाम, अशफाक, जहीर, फुरकान, जहीर, यूनुस, मुन्ना और नबी अहमद आदि ने प्रशासन से कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।