फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   PROTEST FOR ARJUNPUR BRIDGE

जल्द ही पुल निर्माण के लिए शुरू होगा आंदोलन: राकेश

Sat, 14 Nov 2020 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
PROTEST FOR ARJUNPUR BRIDGE
हरपालपुर। बड़ागांव-अर्जुनपुर रामगंगा नदी पर पुल निर्माण के मामले में उदासीन रवैया अपनाने वाले जनप्रतिनिधियों की बुद्धि शुद्धि के लिए शनिवार को यज्ञ व दीपदान का आयोजन किया गया। मिशन आत्मसंतुष्टि एवं अमर ज्योति एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अर्जुनपुर तट पर आयोजित हुए यज्ञ में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। राकेश सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि पुल निर्माण के लिए गेहूं की बुवाई के बाद वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। किसान इस लड़ाई को अंजाम तक ले जाएंगे।
विज्ञापन

मिशन आत्म संतुष्टि के संस्थापक, समाजसेवी व कार्यक्रम के आयोजक राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि क्षेत्र की भोली-भाली जनता अब नेताओं के बहकावे में आने वाली नहीं है। बड़ागांव-अर्जुनपुर पुल के लिए अब आर-पार का आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर ज्योति एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पंचनद संयोजक व सपा के जिला सचिव अवनिकांत बाजपेई ने कहा कि अब तक चुने गए जनप्रतिनिधियों ने पुल निर्माण की दिशा में कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। सिर्फ कोरे वायदे किए गए हैं, जिसके चलते अभी तक पुल का सपना साकार नहीं हो सका है। जनप्रतिनिधि अब जनता को झूठे वायदों से नहीं बरगला सकते हैं। इस मौके पर अरविंद मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, महेश सैनी, राजीव मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, रामानंद, राजन, भीमसिंह व धर्मसिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed