{"_id":"698f6e45dd56b190e10949e6","slug":"protest-against-the-murder-of-the-advocate-memorandum-submitted-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-144901-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
संडीला। रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में शुक्रवार को संडीला के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष और मंत्री के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
रामपुर के अधिवक्ता फारूख की हत्या के खिलाफ अधिवक्ता आक्रोशित दिखे। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष मो. नसीम खां और मंत्री नागेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ता भवन से जुलूस निकाला गया। तहसील परिसर होते हुए बसड्डा चौराहा तक जुलूस निकला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने शासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार आरके श्रीवास्तव को सौंपा। अधिवक्ता की हत्या करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने, मृतक के परिजनों को मुआवजा और सुरक्षा दिए जाने व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की गई है। सभी न्यायालय परिसरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की भी मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।