फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Property dealer dies, family members create jam for compensation

Hardoi News: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, मुआवजे के लिए परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 15 Mar 2024 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 15 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Property dealer dies, family members create jam for compensation
हरदोई। बेटी की शादी में देने के लिए उपहारों की बुकिंग कराने के बाद लखनऊ से वापस घर जा रहे कार सवार प्रॉपर्टी डीलर काे हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जा रहे परिजनों और ग्रामीणों ने हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सीओ सिटी के समझाने पर परिजन और ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के असिगांव निवासी रामलोटन उर्फ अजय गुप्ता (40) प्रापर्टी डीलर थे। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी आकांक्षा की शादी तय कर दी थी। 25 अप्रैल को शादी होनी है। शादी में वर पक्ष को देने के लिए उपहारों की बुकिंग कराने अजय बृहस्पतिवार को लखनऊ गए थे। देर रात वापस कार से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर गुलामऊ पुलिया के पास किसी ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव लेकर घर जा रहे परिजनों और ग्रामीणों ने असिगांव में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

जानकारी पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। सीओ सिटी के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन और ग्रामीण मान गए व शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मृतक के परिवार में पत्नी श्रीमती, तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed