{"_id":"5dd6db418ebc3e54df139383","slug":"proper-enquiry-demanded-in-pf-fraud-case-hardoi-news-knp527320591","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले की कराई जाए निष्पक्ष जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले की कराई जाए निष्पक्ष जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जीपीएफ, सीपीएफ की धनराशि गलत तरह से निवेश किए जाने से नाराज अवर और प्रोन्नत अभियंता दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। अभियंताओं ने आशा नगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
संगठन के अध्यक्ष हंसराज यादव ने कहा कि महाघोटाला सामने आने के बाद संगठन द्वारा प्रमुख सचिव ऊर्जा को 13 नवंबर को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद भी शासन द्वारा अब तक धनराशि सुरक्षित रखने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
इससे कर्मियों में गहरी नाराजगी है। कहा कि संगठन सरकार से धनराशि सुरक्षित किए जाने के लिए राजाज्ञा जारी करने, घोटाले में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग करता है। इस मौके पर दिनेश यादव, रजनीकांत रावत, सुरेश विश्वकर्मा, आलोक रावत, पीयूष कुमार, सोमपाल, सर्वेश, मनोज यादव, अनिल चौरसिया, प्रवींद्र, नितेष चौरसिया, सुनील दत्त पंत, मनोज कुमार, नागेश्वर व योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।