फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Priyanka should learn to take advice instead of giving advice: Deputy CM

सीख देने की बजाए सलाह लेना सीखें प्रियंका : डिप्टी सीएम

Sun, 12 Jan 2025 05:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 12 Jan 2025 05:33 AM IST
विज्ञापन
Priyanka should learn to take advice instead of giving advice: Deputy CM
- पत्रकारों से बातचीत में गिनाई प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प दोहराया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार संसद में आई हैं। अभी सीखने का समय है, सीख देने का नहीं है। सीख देने के बजाय सलाह लेना सीखें।
उप मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा। सही काम करने वालों को छेड़ा नहीं जाएगा और गलत काम करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पीआर की राशि के उपयोग पर दिए गए बयान पर कहा कि प्रियंका पहली बार संसद में आईं हैं। किसी परिवार में पैदा से वह अपने को राजकुमारी न समझे। अभी उन्हें सीखने की जरूरत है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब बोलते हैं तो देश सुनता है। वह विश्व के बड़े नेता हैं।
विज्ञापन

कहा कि तहसील स्तर पर अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और सम्मानजनक व्यवहार करेंगे। अधिकारियों से कहा गया है कि सीएम कार्यालय सहित विभिन्न मंत्रियों के कार्यालय से प्राप्त पत्र पर कार्रवाई के साथ आख्या भी दी जाए। अपने कार्यालय से भेजे गए 358 पत्रों में से 13 पर ही आख्या दिए जाने पर कहा कि इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है, वेतन काटा जा रहा है। वरासत, अंश निर्धारण, आवास योजना के सर्वे के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

फोटो-14- स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक करते उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य, साथ में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। संवाद
अभियंता जनता और जनप्रतिनिधियों से फोन पर सही से बात करें
- अधिकारी कार्यकर्ता की बात सुने और होने वाले काम भी करें
- ग्राम चौपाल में अधिकारियों के साथ क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के फीड बैक के बाद समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के तेवर तीखे रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यकर्ता की बात हरहाल में सुने और जो काम होने वाले हैं उन्हें करें। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से कहा कि विभागीय अभियंता जनता और जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते हैं और उठाते हैं तो सही प्रकार से बात नहीं करते हैं। अभियंताओं को समझा दो कि जनता और जनप्रतिनिधियों से फोन पर सही से बात करें।
स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी सीएम ने विभागवार समीक्षा की। उन्होंने बुकलेट के स्थान पर अपने स्तर से ही विभागों की समीक्षा शुरू की और पिछली दो बैठकों की कार्यवृति भी मांगी। कहा कि सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि पार्टी कार्यकर्ता की बात अवश्य सुने। ग्राम चौपाल का रोस्टर जिलाध्यक्ष को दिया जाए। कहा क एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र में रहने वाले पदाधिकारियों के साथ बैठक करें। यह बैठकें प्रत्येक माह होनी चाहिए। शिकायतों का निस्तारण का गुणवत्ता से किया जाए। मवेशियों के संरक्षण के लिए जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया जाए। योजनाओं और कार्यक्रमों का सत्यापन कराया जाए। किसानों के नलकूप कनेक्शन दिए जाने में सामग्री की बाधा न बताई जाए। किसानों को बाजार से ट्रांसफार्मर और खंभा आदि की खरीदारी की जानकारी दी जाए। गलत काम करने वाले बिजली कर्मियों की जवाबदेही तय की जाए। एक मामले में पैसे जमा करने के बाद भी बिजली कनेक्शन न देने पर उन्होंने नाराजगी जताई और एक सप्ताह में कनेक्शन न दिए जाने के निर्देश दिए। अंश निर्धारण में लेखपाल मनमानी कर रहे हैं। अंश दुरुस्तीकरण के लिए अभियान चलाया जाए।चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं को लगावाया जाए। खनन के मामले में कार्रवाई की जाए। उद्घाटन व शिलान्यास में प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। पात्रों को आवास, पट्टा देने में देरी न करें। सरकारी कार्यालयों में माह में एक दिन स्वच्छता अभियान और नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। डीएम एमपी सिंह ने जिले की प्रगति की जानकारी दी। कार्यों को पूरा कराए जाने के लिए प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने को कहा। मंत्री नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, एमएलसी अशोक अग्रवाल, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी समेत एसपी नीरज जादौन, सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
--------
हमें बीच में क्यों लाया जा रहा
क्षेत्र पंचायतों की ओर से मनरेगा से काम कराए जाने के मुद्दा पर उप मुख्यमंत्री ने कार्ययोजना को प्राथमिकता पर स्वीकृति दिए जाने की बात कही। जिस पर डीएम एमपी सिंह ने कहा कि जो भी कार्ययोजना आती है, परीक्षण के बाद स्वीकृत की जाती है। जब ब्लाक से ही प्रस्ताव नहीं आएं हैं, तो स्वीकृति किस काम की दी जाए। कहा कि बीडीओ-ब्लाक प्रमुख मिलकर काम कर रहें हैं, तो हमें बीच में क्यों लाया जा रहे हैं।
-----------
लिपिकों की मनमानी पर रोक लगाई जाए
उप मुख्यमंत्री केपी मौर्य ने कहा कि पार्टीजनों ने फीड बैक दिया है कि तहसील शाहाबाद में लिपिक भूपेंद्र कुमार गडबड़ी करते हैं। राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने तौकीर बाबू पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और आपूर्ति कार्यालय में प्राइवेट व्यक्ति के काम करने की शिकायत की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों मामलों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्राप्त कराई जाए।

----------
75 प्रतिशत विवादों का कारण जमीनी विवाद है
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में चकरोड, तालाब, खलिहान आदि सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जा है। गांवों में 75 प्रतिशत विवादों का कारण जमीनी विवाद ही है। लेखपाल भी ध्यान नहीं देते हैं। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर सार्वजनिक उपयोग की भूमि को खाली कराया जाए। कब्जा करने वालों पर कार्रवाई भी की जाए। सवाजयुपर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने ललुआमऊ के कोटेदार पर उपभोक्ताओं के शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed