फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Prisoner admitted to the district hospital

जिला अस्पताल में बंदी भर्ती

Sun, 03 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 03 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Prisoner admitted to the district hospital
डाक्टर - फोटो : logo

हरदोई। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी सरोज (30) अपने पिता के साथ हत्या के मामले में 25 फरवरी से जिला कारागार में बंद है। सोमवार को उसकी हालत खराब हुई थी। उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था। उसे जिला अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। जेल में शनिवार को उसकी हालत फिर खराब हो गई।

विज्ञापन


पेट में तेज दर्द होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर के अनुसार उसके पेट में पथरी की शिकायत हो सकती है। वहीं, बंदी ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि उसको लखनऊ इलाज के लिए ले जाने की सलाह डाक्टर ने दी थी। मगर वह लोग उसे लेकर नहीं गए। इस संबंध में जेलर एलपी सिंह ने बताया कि बंदी का इलाज चल रहा है। उसको दर्द अधिक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है अगर सुधार नहीं होता है तो उसे आगे भी इलाज के लिए ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed