{"_id":"57780c684f1c1b615679ca4a","slug":"pri-deputy-director-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज उपनिदेशक ने की समीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज उपनिदेशक ने की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
समीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में पंचायत राज विभाग से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के लिए शनिवार को उप निदेशक जिले में पहुंचे। विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंच कर उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और प्रिया साफ्टवेयर पर फीडिंग में बरती जा रही लापरवाही पर एडीओ पंचायत के पेच कसे। उन्होंने शौचालय व अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गांवों में बन रहे अंत्येष्टि स्थलों का कार्य पूरा होने में हो रही लेट लतीफी पर पंचायत राज उप निदेशक लखनऊ मंडल संजय बरनवाल ने प्रगति बढ़ाने के लिए कहा। कहा कि अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के मामले में जो भी अड़चनें आ रही हैं उनको दूर किया जाए और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य होने के बाद कार्य पूर्ति का प्रमाण पत्र भी लेने के निर्देश सहायक विकास अधिकारियों को दिए। चेतावनी दी कि यदि कार्यों को पूरा करने में लापरवाही की गई तो संबंधित एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय ने कहा कि कार्यों को समय से व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कराया जाएगा। बैठक में सभी ब्लाकों के एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन