फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   President-Krishna's love has made workers

कार्यकर्ताओं के प्यार ने बनाया अध्यक्ष-श्रीकृष्ण

Sat, 14 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 14 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
President-Krishna's love has made workers
भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को जनपद प्रथम आगमन पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के भव्य स्वागत से भावुक श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि योग्यता ने नहीं कार्यकर्ताओं के प्यार ने उन्हें पद दिलाया है। उनके मान सम्मान की रक्षा करते हुए पार्टी को आगे ले जाएंगे।  

विज्ञापन


गांधी भवन में आयोजित अपने स्वागत समारोह में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह अपने स्वागत के लिए भाजपा के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के ऋणी हैं। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है।
विज्ञापन


निवर्तमान अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण एक वरिष्ठ स्वंय सेवक हैं। उन्होंने एक लंबा जीवन पूर्णकालिक संघ कार्यकर्ता के रूप में समाज को दिया है। उनके मार्गदर्शन में भाजपा मिशन 2017 फतेह करेगी। सांसद अंशुल वर्मा व सांसद अंजू बाला ने भी शास्त्री को भाजपा का बड़ा स्तंभ बताया। कार्यक्रम संयोजक गौरव भदौरिया, कर्मवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुरेंद्र दुबे, गंगा सिंह चौहान, सतीश वर्मा, रमाबली मिश्रा, सुभाष पांडे, सूरज सिंह सोमवंशी, माधवेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश पाठक, अभय शंकर शुक्ल, राजेश प्रतिमा मिश्रा,केबी सिंह आदि मौजूद रहे। इसके पहले जिले की सीमा में प्रवेश करते ही मिश्रिख सांसद डा. अंजू बाला के नेतृत्व में स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संडीला तहसील चौराहे पर विधानसभा प्रभारी विशुन दयाल शुक्ला के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। कछौना तिराहे पर डा. सुशील गुप्ता, बघौली चौराहे पर देवदत्त पांडे, लखनऊ चुंगी पर युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप सिंह की अगुवाई में स्वागत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed