फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Premavati of BJP became District Panchayat President

भाजपा की प्रेमावती बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

Sat, 03 Jul 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Premavati of BJP became District Panchayat President
हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती निर्वाचित घोषित की गईं हैं। भाजपा प्रत्याशी को 65 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को छह वोट ही मिले। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक पीके उपाध्याय की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने विजयी प्रत्याशी प्रेमावती को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। जिला पंचायत में कुल 72 सदस्य हैं। भाजपा ने सुरसा प्रथम से निर्वाचित भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा की पत्नी प्रेमावती को प्रत्याशी बनाया, जबकि समाजवादी पार्टी ने सुरसा प्रथम से निर्वाचित मुन्नी देवी गौतम को चुनाव मैदान में उतारा। शनिवार को सुबह 11 बजे से मतदान कलक्ट्रेट परिसर के न्यायालय कक्ष में शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक 71 सदस्य वोट डाल चुके थे।
विज्ञापन

तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और 20 मिनट बाद परिणाम घोषित किया गया। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि भाजपा की प्रेमावती को 65 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को छह वोट मिले हैं। इस तरह 59 वोटों से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। प्रमाणपत्र दिए जाने के दौरान निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में प्रेमावती के साथ उनके पति पीके वर्मा और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम की घोषणा होने के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में ही स्थित जिला पंचायत परिसर में प्रेमावती ने पौधरोपण भी किया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल के अलावा जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान, संदीप सिंह और प्रीतेश दीक्षित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed