फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant women got relief due to installation of heaters in the wards.

Hardoi News: वार्डाें में हीटर लगने से प्रसूताओं को मिली राहत

Wed, 10 Dec 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women got relief due to installation of heaters in the wards.
फोटो-02- महिला चिकित्सालय के वार्ड में लगे रूम हीटर। संवाद
हरदोई। सर्दियां शुरू होने के बावजूद महिला अस्पताल के वार्डाें में हीटर न लगे होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशन के बाद जिम्मेदारों ने सुध ली। अस्पताल के सभी वार्डाें में हीटर लगा दिए गए हैं। इससे प्रसूताओं को काफी राहत मिली है। वहीं निर्देश के बावजूद हीटर नहीं लगाने के मामले में आला अधिकारी ने भी कर्मचारियों जिम्मेदारी तय की है।
विज्ञापन

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला महिला अस्पताल में रोजाना 40 से 50 प्रसव होते हैं। प्रसव के बाद प्रसूताओं और उनके नवजात को वार्डाें में भर्ती कर दिया जाता है। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा का सर्दी से बचाना बहुत जरुरी होती है। चूंकि इन दिनों सर्दियां जोर पकड़ रही हैं। ऐसे में वार्डाें में हीटर लगे होने चाहिए, हालांकि सीएमएस ने एक सप्ताह पहले ही हीटर लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

फिर भी किसी भी वार्ड में हीटर नहीं लगाए गए, जबकि नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सक अपने कक्ष में हीटर लगाए मिले। अमर उजाला ने इस पर बुधवार के अंक में पड़ताल करते हुए खबर का प्रकाशन किया। खबर प्रकाशित होते ही सभी वार्डाें में हीटर लगा दिए गए। इससे मरीज और तीमारदारों को भी सर्दी से राहत मिली। सीएमएस डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि निर्देश के बाद भी हीटर न लगाने पर कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed