{"_id":"59569dbf4f1c1b14348b4966","slug":"pregnant-hanged-in-rooftops","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतैयां में गर्भवती ने फांसी लगा कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतैयां में गर्भवती ने फांसी लगा कर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। इलाके के छतैयां गांव में गर्भवती कन्यावती पत्नी मनोज राठौर ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा कर जान दे दी। मृतका की मां बचाना देवी ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
छतैयां गांव निवासी मनोज का विवाह चार वर्ष पहले ग्राम चंदुआ थाना पिसावां खीरी निवासी स्व. बेचेलाल की पुत्री कन्यावती के साथ हुआ था। शुक्रवार को ससुराल के लोग खेत पर थे। कमरे में कन्यावती ने साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना किसी ने मृतका के मायके में दी। वहां पहुंची मृतका की मां बचना ने बताया कि मौके से ससुरालीजन फरार हैं। उन्होंने ससुराल वालों पर गर्भवती कन्यावती की हत्या कर शव लटका कर फरार होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाया। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस को दी गई तहरीर में दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर व दो अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।