{"_id":"cccb23d04c638d07dd57660dd6f24f70","slug":"prayag-train-derails-accident-averted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयाग पैसेंजर पटरी से उतरी, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयाग पैसेंजर पटरी से उतरी, हादसा टला
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली जा रही इलाहाबाद-बरेली प्रयाग पैसेंजर शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से साफ बच गई। शाहाबाद स्टेशन के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से पैसेंजर ट्रेन स्टेशन छोड़ते ही मेन लाइन की जगह लूप लाइन पर पहुंच गई। कुछ ही देर में इंजन के पहियों ने पटरियां छोड़ दी और जमीन में जा धसी।
विज्ञापन
ट्रेन ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देकर रेलगाड़ी को पलटने से बचा लिया, लेकिन अचानक हुई घटना से अफरातफरी मच गई और लोग डिब्बों से कूदकर इधर उधर भागने लगे। रेलवे अधिकारियों सहित एसडीएम शाहाबाद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
इलाहाबाद से बरेली जाने वाली 54377 अप प्रयाग पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटा की देरी से आंझी-शाहाबाद स्टेशन पर दोपहर को 1.20 बजे पहुंची। कई थ्रू ट्रेनों की वजह से प्रयाग पैसेंजर 1:47 बजे पर स्टेशन से रवाना की गई।
विज्ञापन
सिग्नल खराब था और ग्रीन नहीं हो रहा था। स्टेशन मास्टर ने मेमो बनाकर दिया। मेमो मिलने के बाद ट्रेन धीमी गति से रवाना होने लगी, लेकिन लूप लाइन से मुख्य लाइन पर जाने के लिए पटरी शिफ्टिंग की जगह पर गलत क्लैंप लगा होनेे मे ट्रेन अपना रास्ता नहीं बदल सकी और लूप लाइन पर ही आगे बढ़ती गई।
ट्रेन ड्राइवर एमएल मीणा ने ट्रेन को लूप लाइन पर जाते देखा तो उन्होंने तत्काल ब्रेक लगाई, लेकिन तब तक इंजन के कुछ पहिए पटरियों को छोड़कर जमीन पर आ गए।
हालांकि संभावनाओं को देखते हुए लूप लाइन के अंत में बने सैंड हंब (बालू का टीला) में इंजन के पहिए धस गए और ट्रेन रूक गई। ब्रेक लगने से गति धीमी होने से ट्रेन पलटने से बच गई। दुर्घटना से घबराए यात्री ट्रेन रुकते ही डिब्बों से उतरकर भागने लगे। देखते ही देखते अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना की खबर मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पहुंचे और कुछ ही देर में शाहाबाद एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई।
मुआयने में गलत लगा मिला क्लैप- फौरी तौर पर की गई जांच पड़ताल के दौरान लाइन शिफ्ट की जगह पर क्लैंप गलत लगा मिला, जिसकी वजह से ट्रेन अपना रास्ता ही नहीं बदल सकी और दुर्घटना हो गई।
गनीमत तो यह रही कि इस मामले में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। फिलहाल इस मामले में अब मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी।
जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय- हरदोई। शाहाबाद स्टेशन पर प्रयाग पैसेंजर ट्रेन के साथ बड़ा हादसा होने से तो टल गया, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ गई।
जानकारों का कहना है कि यदि सिगभनल खराब होने पर ड्राइवर मेमो मिलने के बाद सभी प्वाइंट देखकर ट्रेन चलाता है, लेकिन ड्राइवर से थोड़ी चूक हुई और कई इंजन कई प्वाइंटों को क्रास कर गया।
वहीं टोकन पोर्टर को लाइन शिफ्टिंग की जगह क्लैंप की नियमित जांच करते रहना चाहिए था। ऐसे में यदि गलत क्लैंप लगा होता तो सही किया जा सकता था। हालांकि अब जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना तय है।
अन्य संसाधनों से रवाना हुए यात्री- शाहाबाद। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया और यात्री ट्रेन छोड़कर भागने लगे। ऐसे में घटना से सहमे तमाम यात्री प्रयाग ट्रेन से रवाना होने के बजाय अन्य संसाधनों से अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए, जबकि लंबी दूरी के यात्री ट्रेन के पटरी पर वापस आने के इंतजार में बैठे रहे।
रेलवे फाटक बंद होने से लगा जाम- शाहाबाद। प्रयाग पैसेंजर के पटरी से उतरने के बाद अन्य ट्रेनों के संचालन में तो कोई प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन सड़क यातायात प्रभावित हो गया। रेलवे फाटक बंद होने से सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया।
बताया कि दुर्घटना की वजह से शाहाबाद-पिहानी मार्ग के फाटक को बंद कर दिया गया। चार घंटे तक फाटक बंद रहा, जिसकी वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गई।