फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pradesh me jangal raj her koi surakshit

प्रदेश में जंगलराज, हर कोई असुरक्षित : आशीष सिंह

Fri, 24 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
pradesh me jangal raj her koi surakshit
हरदोई। प्रदेश में लोकतंत्र व कानून व्यवस्था की हत्या हो चुकी है। जंगलराज में हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। शुक्रवार को राजीव भवन में कानून व्यवस्था को मृत बता श्राद्ध व पिंडदान कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग जब घरों से निकलते हैं तो परिजनों को चिंता होती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा। सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं। प्रदेश में जंगलराज है। आम लोगों की जान लेकर अब इसकी मुनादी की जा रही है। गाजियाबाद के पत्रकार के बाद अब कानपुर में अपहृत संजीत की हत्या इसका प्रमाण है। कानून व्यवस्था गुंडों के सामने समर्पण कर चुकी है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष साधु सिंह सोमवंशी, जिला महासचिव दीपेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, कोषाध्यक्ष महताब अहमद, पूर्व सेवादल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अनूप दीक्षित व सोनू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed