{"_id":"648dff80723a8a2e890b3584","slug":"power-cut-woke-peoples-sleep-hardoi-news-c-12-1-290731-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली कटौती ने उड़ाई लोगों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली कटौती ने उड़ाई लोगों की नींद
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी के साथ बिजली के लोकल फाॅल्ट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिजली न मिलने से लोगों की रात की नींद और दिन का सकुन छिन गया है। गर्मी में जागकर रात बितानी पड़ रही है। लोग हाथ के पंखे का सहारा ले रहे हैं।
गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ गई है। बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मर और उपकेंद्र ओवरलोड चल रहे हैं। ओवरलोड होने के कारण लोकल फाल्ट बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन ट्रांसफार्मर फुंकने और जंफर जलने के कारण लोगों को नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। शहर के सिटी उपकेंद्र से जुड़े सिनेमा रोड फीडर की लाइट रात 12 बजे गुल हो गई, जो करीब एक घंटे बाद आई। इसके बाद फिर आधा घंटा के लिए बिजली गुल हो गई।
उधर, सांडी रोड उपकेंद्र से रात में दो बार बिजली कटौती हुई और करीब डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। इसी प्रकार आशा नगर उपकेंद्र से जुड़े प्रगति नगर में शनिवार की दोपहर डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
बेनीगंज संवाद सूत्र के मुताबिक मलेहरा फीडर से जुड़े ढिक्कूनी और मलेहरा फीडर जुड़े गांवों में दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसके अलावा लोग लो वोल्टेज की समस्या से भी परेशान है। घरों में लगे बिजली उपकरण फ्रिज, पंखा, कूलर,समर का भी उपयोग नहीं हो पा रहा है। घरों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग पसीना बहा रहे हैं। अनिल पाल, महेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, प्रेम चंद्र वर्मा, सोनू कुमार,अभिषेक पाल, महेंद्र वर्मा ने बताया कि अगर यह समस्या जल्द से जल्द नहीं सुधरी तो हम लोग धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।
वर्जन
लोकल फाल्ट कम हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सभी अवर अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई समस्या होती है तो उसका जल्द से जल्द निदान करा दिया जाए, जिससे लोगों को नियमित बिजली मिल सके। -रविंद्र कुमार डोलका, अधिशासी अभियंता।