फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power cut from Charauli sub-centre, seven thousand consumers upset

Hardoi News: चरौली उपकेंद्र से बिजली कटौती, सात हजार उपभोक्ता परेशान

Sat, 24 Aug 2024 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Power cut from Charauli sub-centre, seven thousand consumers upset
हरदोई। शहर के विद्युत उपकेंद्र चरौली से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। प्रतिदिन हो रही अघोषित बिजली कटौती से सभी परेशान है। बिजली न आने से बृहस्पतिवार को भी क्षेत्र के उपभोक्ता तीन घंटा तक परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर के विद्युत उपकेंद्र चरौली से शाहजहांपुर मार्ग, आजाद नगर, बढैंयनपुरवा, रद्धेपुरवा मार्ग आजाद नगर, सिविल लाइन, पिहानी चुंगी, अब्दुलपुरवा, पंडित पुरवा आदि क्षेत्र के सात हजार उपभोक्ता जुड़े हुए है। इन उपभोक्ताओं को विभागीय नियमानुसार 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। मगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 10 से 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती कर दी जाती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को क्षेत्र की तीन घंटा तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान हुए। इसके अलावा बिजली आने के बाद हर आधा घंटा के बाद बिजली गुल हो रही थी। यह क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। बिजली न आने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ आकाश वर्मा ने बताया कि समस्या का स्थाई समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। एक नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। जल्द ही दूसरा भी स्थापित किया जाना है, जिसको रखने में स्थानीय लोग समस्या कर रहे है। ट्रांसफार्मर लग जाने पर समस्या का स्थायी रूप से निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed