फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Potatoes get scorched due to frost, vegetables get damaged

Hardoi News: पाला से आलू झुलसा, शाकभाजी को नुकसान

Thu, 18 Jan 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Potatoes get scorched due to frost, vegetables get damaged
हरदोई। कोहरा-पाला का शाकभाजी और बागवानी की फसलों पर असर दिखने लगा है। कोहरा और अब पाला गिरने से पछेती आलू में झुलसा के साथ ही पपीता, केला और अमरूद की फसलों को भी नुकसान पहुंचने लगा है। कृषि वैज्ञानिकों ने छिड़काव की सलाह दी है।
विज्ञापन

पछेती आलू की फसल के साथ ही टमाटर, फूलगोभी, मिर्च, शिमला मिर्च, और बागवानी में केला, अमरुद, पपीता की फसल प्रभावित हुईं हैं। आम की बौर को भी नुकसान की आशंका है। उद्यान विभाग के क्षेत्रीय प्रभारी नरेंद्र कुमार, उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा और सहायक उद्यान निरीक्षक औचित्य सिंह ने कोहरा ओर पाला से फसलों को हो रहे नुकसान का स्थलीय सत्यापन भी शुरु किया है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए वह दोबारा से प्याज, शिमला मिर्च, करेला, लौकी, तरोई, खीरा, कद्दू, टमाटर और पछेती प्रजाति की फूलगोभी, पत्तागोभी की बुआई कर सकते हैं। जिसके लिए बीज का वितरण शुरु किया गया है। किसान को खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, स्वयं की फोटो व मोबाइल नंबर लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू की फसल को झुलसा से बचाए
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीपीएन गौतम ने बताया कि मौसम के चलते आलू की पछेती फसल झुलसा रोग लग रहा है। इससे बचाव के लिए कैप्टन 70 प्रतिशत और हेक्सानॉजल 5 प्रतिशत को 100 लीटर पानी में 100 ग्राम मिलाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed