फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   polluted water makes people stomach patient

हरदोई : शहर का दूषित पानी लोगों का कर रहा पेट खराब

Sat, 23 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
polluted water makes people stomach patient
हरदोई। शहर के कई मोहल्लों में पेयजल शुद्ध न होने से लोग पेट की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे पेट दर्द के मरीजों की जांच के बाद डॉक्टरों ने दूषित पानी को बीमारी की वजह बताया है। डॉक्टरों ने पानी की जांच कराने व गर्म करने के बाद पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बारिश का मौसम शुरू होने के साथ बीमारियां फैलने लगी हैं। जिला अस्पताल में पेट दर्द, त्वचा रोग, बुखार, उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में प्रतिदिन पेट दर्द के 10 से 15 मरीज औसतन भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ओपीडी में 1336 पर्चे बने। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी में चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। मेडिसिन विभाग के बाहर मरीजों की सर्वाधिक भीड़ दिखी। डॉक्टरों का कहना है 40 फीसदी मरीज पेट संबंधी रोगों के आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य झिंगरन ने बताया कि कई मोहल्लों से आए मरीजों को पेट दर्द की समस्या थी। जांच में पता चला कि दूषित पानी पानी से बीमारी हुई है। उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता सुधारना जरूरी है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में परामर्श लेने आईं शहर के मोहल्ला बगियापुरवा निवासी सोनी देवी ने बताया कि दो दिन से पेट दर्द और दस्त से परेशान हैं। मेडिसिन विभाग में दवा लेने के बाद डॉक्टर ने घर का पानी दूषित होने की बात कही है। डॉक्टर ने पानी गर्म करने के बाद पीने की सलाह दी है।
शहर के आशानगर निवासी ऊषा देवी ने बताया कि उनके पेट में दर्द रहता है। बताया कि ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया तो दवा लिख दी। साथ ही खराब पानी को बीमारी की वजह बताया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खजांची टोला निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि खाना खाने और पानी पीने के बाद पेट में ऐंठन होने लगती है। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आईं थीं। डॉक्टर ने दवा लिखकर घर के पानी की जांच कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed